कमलाराजा अस्पताल के एसी में ब्लास्ट…धमाका होने से मरीजों में मचा हड़कंप

कमलाराजा अस्पताल के एसी में ब्लास्ट…धमाका होने से मरीजों में मचा हड़कंप

ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल ग्रुप के कमला राजा अस्पताल में उस समय हडकंप मच गया जब लेबर रूम में लगे एसी में अचानक ब्लास्ट हो गया,घटना के दौरान 16 मरीज आईसीयू में मौजूद थे, जिन्हें कमला राजा अस्पताल के स्टाफ की सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

वार्ड के मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला…मौके पर पहुंची कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश.. 

दरअसल घटना शनिवार रात की है,जहां जयारोग्य अस्पताल समूह के कमलाराजा अस्पताल की है,जहां कमला राजा अस्पताल में AC फटने से आग लग गई। हादसा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के लेबर रूम में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे हुआ। लेबर रूम से सटे प्रसूति वार्ड में भी धुआं भर गया। आनन-फानन में खिड़कियां तोड़कर 56 महिला मरीजों को वार्ड से सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौके पर पहुंची। जहां उन्होने घटना की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को जांच के आदेश दिए है।…

ग्वालियर से गुड्डू सविता की रिपोर्ट….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *