उज्जैन-मक्सी फोरलेन का काम जल्द होगा शुरु,आगरा-मुंबई हाईवे से जुड़ेगा

उज्जैन-मक्सी फोरलेन का काम जल्द होगा शुरु,आगरा-मुंबई हाईवे से जुड़ेगा

उज्जैन।  प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में साल-2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ को लेकर विकास कार्यो का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जल्द ही उज्जैन-मक्सी फोरलेन का काम शुरु किया जाएगा जिसकी टेंडर प्रक्रिया शुरु हो गई है।

फोरलेन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु…..रोड बनने से आवागमन होगा सुगम…..

उज्जैन-मक्सी फोरलेन के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर-अक्टूबर में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। कुल 38.95 किमी लंबा ये मार्ग उज्जैन से मक्सी में आगरा-मुंबई हाईवे से जुड़ेगा। इससे आवागमन में तो सुविधा होगी ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। मार्ग में पड़ने वाले शहर व अंचलों के डेवलमेंट में मदद मिलेगी। उज्जैन से मक्सी पहुंचने के वैसे तो रेल परिवहन की सुविधा है। इसके अलावा सड़क मार्ग भी है लेकिन बढ़ते यातायात दबाव के कारण सड़क मार्ग संकरा पड़ने लगा है, क्योंकि उज्जैन से शाजापुर आवागमन के लिए ज्यादातर इसी मार्ग का उपयोग होता है। लिहाजा इस मार्ग के विस्तार की योजना बनाई गई है। सरकार से स्वीकृति के बाद एमपीआरडीसी इस मार्ग को फोरलेन करने जा रही है। शासन द्वारा इसके लिए दिसंबर 24 में जारी विज्ञप्ति के अनुसार 273.45 करोड़ की लागत से 38.95 किमी लंबे इस मार्ग का विस्तार होना है। संभागीय प्रबंधक, एमपीआरडीसी एस के मनवानी ने बताया कि मार्ग को फोरलेन करने की शासन स्तर पर टेंडर प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्ट सचिन सिन्हा…..

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *