मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को इंदौर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने शासकीय महाविद्यालय कानवन जिला धार के प्रभारी प्राचार्य डॉ मंजू पाटीदार को चौकीदार से नौ हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई..प्रभारी प्राचार्य मंजू पाटीदार घूस लेते ट्रैप…
दरअसल कॉलेज के चौकीदार आवेदक विजय बारिया का सितंबर से दिसंबर 2024 तक 4 महीने का वेतन निकालने के लिए प्रभारी प्राचार्य मंजू पाटीदार द्वारा 13 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी शिकायत आवेदक द्वारा राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में दर्ज कराई थी। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर शनिवार को ट्रैप दल का गठन किया गया और प्रभारी प्राचार्य को आवेदक से नौ हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगेहाथ कार्यालय में पकड़ लिया।
धार से प्रतीक सिंह राठौर की रिपोर्ट..


