उज्जैन में 23039 विद्यार्थियों ने दी 10वीं की परीक्षा, बोर्ड परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

उज्जैन में 23039 विद्यार्थियों ने दी 10वीं की परीक्षा, बोर्ड परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम…

उज्जैन।  मध्य प्रदेश में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई है। पहले दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हिंदी विषय का पेपर हुआ। उज्जैन में भी हजारों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं के बाद गुरुवार से 10वीं की परीक्षा भी शुरु हो गई। 10वीं का पहला पेपर हिंदी का था जिसमें पूरे प्रदेश में 9 लाख 53 हजार छात्र शामिल हुए। वहीं नकल रोकने के लिए इस बार सख्त नियम भी बनाए गए हैं. उज्जैन में भी कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र अपने सेंटर पर पहुंचे और परीक्षा दी। कक्षा 10वीं की पहले दिन की परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न हुई।

जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा और सहायक जिला शिक्षा अधिकारी गिरीश तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन था। हाई स्कूल का पहला पेपर हिंदी विषय का हुआ जिसमें उज्जैन जिले से कुल 23842 विद्यार्थियो शामिल होने थे। जिसमें से 23039 उपस्थित रहे जबकि 803 अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा के दल ने मॉडल स्कूल, क्षीर सागर, महाराज वाडा क्रमांक एक , विजयाराजे, उत्कृष्ट विद्यालय उज्जैन,लोटी स्कूल का एवं गिरीश तिवारी के दल ने 2 केंद्रों क्षीरसागर और गुजराती समाज का निरीक्षण किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *