हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक पर ब्लैकमेलिंग और वसूली का आरोप, FIR दर्ज

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक पर ब्लैकमेलिंग और वसूली का आरोप, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया और उसके साथी पर पुलिस ने अवैध वसूली ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। जिसके विरोध में देर रात हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

आपको बता दें जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के माणिक बाग़ स्थित महेश नाम के व्यक्ति ने हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया और उसके साथी सावन पर साढ़े 3 हजार रुपया ब्लैकमेलिंग कर लेने और एक पेंटहाउस अपने नाम कराने की बात को लेकर शिकायत की थी। जिसमें महेश ने ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सुपुर्द की थी, पुलिस ने उसी के आधार पर दोनों युवकों के ख़िलाफ़ ब्लैकमेलिंग और वसूली की धाराओं में केस दर्ज किया था। जहां इसके विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सुमित और महेश के बीच व्यापारिक लेन देन है और उसको ग़लत बताकर महेश ने शिकायत की है, अगर मामले का निराकरण नहीं होता है तो हम बड़े अधिकारियों के कार्यालय का बड़े स्तर पर घेराव करेंगे। वहीं मामले में एडिशनल DCP आनंद यादव ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखा और जाँच करने के बाद ही मुक़दमा दर्ज किया गया है, मामले की विस्तृत जाँच की जाएगी।

रिपोर्ट गुनगुन शर्मा…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *