सुहाग रात से पहले भागी अपने प्रेमी के साथ दुल्हन,,,

भोपाल | शादी, विदाई, रिसेप्शन की तैयारी और दुल्हन फरार…..ये अजीबोगरीब मामला सामने आया है राजधानी भोपाल से। यहां दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा करा घर ले आया। अगले दिन रिसेप्शन के लिए दुल्हन तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ..जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।

 

ये कहानी किसी फिल्म से कम नहीं। एक शादी होती है और लड़का आने वाली जिंदगी के हसीन सपने सजाता है। लेकिन सारे सपने उसकी आंखों के सामने चकनाचूर हो जाते हैं, जब दुल्हन सरेआम किसी और कार में बैठकर चली जाती है। दरअसल ये मामला प्रेम प्रेसंग से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़की शादी से पहले ही किसी और से प्यार करती थी, लेकिन घरवालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। नतीजा इस रूप में सामने आया कि दुल्हन शादी के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दरअसल, 18 फरवरी को आशीष रजक नाम के युवक की शादी विदिशा के गंजबासौदा निवासी सपना सोलंकी के साथ हुई थी। शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराके भोपाल अपने घर ले आया। 19 फरवरी को भोपाल में शादी का रिसेप्शन होने वाला था। इसी रिसेप्शन के लिए दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। तैयार होने के बाद दूल्हा दुल्हन दोनों एक साथ मैरिज गार्डन पहुंचे, जहां पर इनके रिसेप्शन का आयोजन था। लेकिन तभी वहां एक कार आई जिसमें तीन युवक सवार थे। उस कार में दुल्हन रोशनी बैठी और वो सब वहां से फरार हो गए। कुछ ही पलों में घटी इस घटना से वहां मौजूद लोग भौचक्के रह गए। पहले तो सबको लगा कि ये किडनेपिंग का मामला है। लेकिन कुछ देर बाद में समझ आया कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई है। जानकारी के मुताबिक रोशनी का पिछले कुछ सालों से अंकित नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था और इसे लेकर उसके घर में विवाद भी होता रहता था। आखिरकार रोशनी के घरवालों ने उसकी शादी आशीष के साथ करा दी, लेकिन शादी के अगले ही दिन वो अपने प्रेमी के साथ चली गई। अब इस मामले में पीड़ित दूल्हे ने टीटी नगर थाने में दुल्हन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दूल्हे के घरवालों का आरोप है कि दुल्हन अपने साथ लगभग दस लाख के गहने भी ले गई है। वही परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश शुरु कर दी है।

 

इधर सुहाग रात रिसेप्शन के पहले प्रेमी के साथ दुल्हन के फरार होने की घटना से हड़कंप मच गया वही पुलिस दुल्हन और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है।

 

रिपोर्ट गुनगुन शर्मा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *