
उज्जैन EOW की बड़ी कार्रवाई,पंचायत सचिव 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
उज्जैन। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत खडोतिया का है,जहां ईओडब्ल्यू की टीम ने पंचायत सचिव को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है।
फरियादी लखन चंद्रवंशी निवासी ग्राम खडोतिया तहसील बडनगर ने पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन दिलीप सोनी को 11 फरवरी को शिकायत की। जिसमें फरियादी ने बताया कि ग्राम पंचायत खडोतिया का पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी ग्राम आबादी की जमीन पर प्लाट देने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने इसकी तस्दीक कराई, मामला सही पाए जाने पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत खडोतिया के पंचायत सचिव भरत लाल चौधरी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए EOW टीम ने रंगे हाथों धर दबोचा।
रिपोर्ट गुनगुन शर्मा,,,,
