इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की महिलाओं और धार्मिक ग्रंथों को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी ने पूरे देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विधायक के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से ठीक पहले इस मुद्दे पर उन्हें घेरते हुए विधायक बरैया को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
क्या है पूरा विवाद?…
मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक फूल सिंह बरैया ने एक विशेष वर्ग की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और यौन अपराधों को धार्मिक ग्रंथों व ‘तीर्थ फल’ से जोड़ते हुए विवादित बयान दिया। उनके इस बयान को भाजपा ने न केवल महिला-विरोधी, बल्कि दलित समाज का अपमान भी करार दिया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का राहुल गांधी पर निशाना…
राहुल गांधी के इंदौर आगमन से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कड़े शब्दों में कहा:
निलंबन की मांग: “विधायक फूल सिंह बरैया समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी इंदौर आ रहे हैं, मैं उनसे मांग करता हूं कि ऐसे नेता को तुरंत पार्टी से बाहर करें।”
समान भावना का परीक्षण: सीएम ने कहा कि अगर राहुल गांधी कार्रवाई नहीं करते, तो यह माना जाएगा कि उनकी सभी समाजों के प्रति समान भावना का दावा महज पाखंड है।

