पीथमपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का शिलान्यास किया

 पीथमपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का शिलान्यास किया

 पीथमपुर।  औद्योगिक नगरी पीथमपुर में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग 1111 करोड़ की लागत से बन रहे मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क और रेल साइडिंग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण…क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास के बाद मल्टी लाजिस्टिक पार्क की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण भारत के लॉजिस्टिक सेक्टर में एक मील का पत्थर साबित होगा। अब तक भारत में कुल 35 मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाए जा चुके हैं, और पीथमपुर में यह पार्क वेस्टर्न रिंग रोड और इंदौर अहमदाबाद मार्ग से जुड़ा हुआ है, साथ ही दिल्ली मुंबई नेशनल हाईवे से महज 150 किलोमीटर दूर स्थित है। इस पार्क का निर्माण इंदौर दाहोद रेल परियोजना के सागौर रेलवे स्टेशन के पास तेजी से हो रहा है, जिससे परिवहन समय और लागत में कमी आएगी। इसके साथ ही यह क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। बता दें कि नितिन गडकरी के पीथमपुर पहुंचने से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसमें लगभग 5 पुलिस थानों का बल तैनात किया गया था। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, और धर भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती भी मौजूद थे।

पीथमपुर से अमित अतुलकर की रिपोर्ट

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *