राज्य सेवा अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले सीएम-शिक्षण से व्यक्ति और प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता

राज्य सेवा अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले सीएम-शिक्षण से व्यक्ति और प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता

भोपाल।  राजधानी में सोमवार को राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ,जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने किया। प्रशिक्षण शिविर में सिविल सेवा अधिकारियों के 83 चयनित अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मंत्र दिया…शिक्षण से व्यक्ति और प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता..

सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने राज्य सेवा के अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम डॉ.मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण से व्यक्ति बनता है,प्रशिक्षण से व्यक्तित्व बनता है। सीएम ने कहा कि आपका अब नया अध्याय है। सबसे पहले खुद को खुद से जानें, आपकी नौकरी की आयु निश्चित है, लेकिन पारिवारिक रिश्तों की कोई आयु नहीं है।

इस कार्यक्रम में 25 डिप्टी कलेक्टर, 22 डीएसपी और 36 नायब तहसीलदार प्रशिक्षण शामिल हुए है। आपको बता दें कि राज्य सिविल सेवा अधिकारियों के 83 चयनित अफसरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भोपाल से उमेश यादव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *