इंदौर में कुछ युवकों के बीच देर रात को जमकर मारपीट हुई,जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वीडियो के संज्ञान पर भंवरकुआं पुलिस ने जांच शुरु कर दी ह।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो भंवरकुआं थाना क्षेत्र के प्रकास पेट्रोल पंप के पास का बताया जा रहा है,जहां कुछ दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई,बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया की एक दूसरे के साथ मारपीट करना शुरु कर दिया। देर रात हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है,वही पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरु कर दी है,हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष के द्वारा थाने पर शिकायत नहीं की गई।

