उज्जैन जिले के बड़नगर सीएम राइज स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर ड्राप बॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसमें खिलाड़ी और मेहमान समेत 8 लोग घायल हो गए।
ड्राप बॉल प्रतियोगिता में मधुमक्खियों का हमला..मधुमक्खियों के हमले में 8 लोग घायल…
जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में देशभर की 26 टीमें हिस्सा ले रही थीं। शाम 4 बजे उद्घाटन समारोह शुरू हुआ, लेकिन भाषण के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे लोग कार्यक्रम छोड़कर भागने लगे। लेकिन इस बीच मधुमक्खियों ने कोच सुनील लीलाराम मुंबई, खिलाडी दीपक मक्कर मुंबई, राज सिंह संधू मुंबई, पूजा राठौर उज्जैन, मनस्वी थाना मुंबई, रानी चौधरी मुंबई और दो अन्य खिलाड़ियों पर हमला कर दिया। जिसके बाद घायलों को तुरंत बड़नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के बाद विधायक जितेंद्र पंड्या घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। जहां नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंगिया ने बताया कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक कार्यक्रम स्थल पर आ गया और लोगों को भागने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल, आयोजन समिति घटना की जांच कर रही है और प्रतियोगिता के आगे के संचालन पर विचार किया जा रहा है।
उज्जैन से सचिन सिन्हा की रिपोर्ट..


