उज्जैन के आगरा रोड पर वार्ड क्रमांक 17 में प्रीति नगर के सामने सुंदर नगर के रहवासियों के हाल बदहाल है जी हां यहां पर 10 साल से नल कनेक्शन नहीं है.. रहवासियों को नहानेऔर पीने के पानी के लिए कुएं का गंदा पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है जिससे लोग कई तरह के बीमारियों का शिकार बन रहे हैं इसके अलावा लोगों को 20 किलोमीटर दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ता है…. लिहाजा इन की समस्या हल करने को तो दूर.. कोई सुनने तक को तैयार नहीं…. फिलहाल सुंदर नगर के रहवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर है..रेहवासीयो का कहना है करीब 10 साल से पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं इसकी शिकायत कई बार शासन से लेकर प्रशासन तक कर चुके है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई.. पार्षद मांगू पहलवान यहां पर वोट मांगने आए थे इसके बाद यहां के बदहाल.. हाल को आज तक झांकने तक नहीं आए है… लिहाज़ा लोग कुएं के गंदे पानी को इस्तेमाल करने को मजबूर है जिससे कि कई तरह की बीमारियों का कहर रहवासियों पर बरस रहा है..

Posted inUncategorized
