उज्जैन के फ्रीगंज में मचा हंगामा,,, जब चला एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

उज्जैन के फ्रीगंज में मचा हंगामा,,, जब चला एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

उज्जैन के फ्रीगंज में मंगलवार शाम अचानक हंगामा मच गया, जब एक युवक नमकीन दुकान पर खड़े खरीदार को धक्का देकर पास के एक मकान में घुस गया। लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने अंदर से दरवाज़ा बंद कर लिया और छत पर जाकर नीचे कूदने की कोशिश करने लगा। मौके पर पहुंची माधवनगर पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और खिड़की के रास्ते छत पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक भागलपुर, बिहार का है और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज जारी था और वो कुछ दिन पहले घर से निकल गया था। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दे दी है, परिवार के पहुंचते ही युवक को सुपुर्द किया जाएगा।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *