
उज्जैन।उज्जैन में ऑटो चालकों की लापरवाही थमने का नाम नही ले रही है। अभी तक यह सड़कों पर स्टंट करते थे ,लेकिन अब श्रद्धालुओं की जान जोखिम में डालकर क्षमता से ज्यादा सवारी लेकर सड़कों पर दौड़ रहे है ।जिसका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल शहर में आए दिन सीएनजी ऑटो चालक नियमों को ताक में रखकर वाहन दौड़ा रहे है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वाइरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार एक ऑटो चालक रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था। इस ऑटो में जितने श्रद्धालु अंदर बैठे थे उतने ही ऑटो के बाहर झूलते नज़र आये। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जो किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है। ऑटो चालक यह सब नियमों को ताक पर रखकर कर रहे है, साथ ही श्रद्धालुओं की जान से भी खिलवाड़ कर रहे है। इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सामने आए थे, जिनके बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई की और ऑटो चालकों को गाड़ी नियमों के अनुसार चलाने की हिदायत दी। बावजूद इसके, ऑटो चालक श्रद्धालुओं की जान जोखिम में डालने को कोई गंभीर मुद्दा नहीं समझते।
रिपोर्ट विकास त्रिवेदी
