इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में 26 फरवरी से आयोजित होगा व्यापार मेला…

इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में 26 फरवरी से आयोजित होगा व्यापार मेला…

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की मंशा अनुसार वर्ष 2024 में 1 मार्च 2024 से 9 अप्रेल 2024 तक उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला का आयोजन दशहरा मैदान पर किया गया जिसमे युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था वही व्यापार मेला की सफलता को देखते हुए एक बार फिर इस वर्ष पूनः 26 फरवरी महाशिवरात्री से 30 मार्च गुडी पड़वा तक इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान की 11 हेक्टेयर भूमि पर व्यापार मेला आयोजन किया जा रहा है। आयुक्त आशीष पाठक के निर्देशानुसार विक्रम व्यापार मेला 2025 हेतु नगर पालिक निगम उज्जैन के द्वारा दुकानों के आवंटन हेतु निविदाएं जारी की गई हैं, जिसमें
4 व्हीलर हेतु साईज (50*20) 1000 वर्ग फीट 153 भूखंड,
2 व्हीलर हेतु साईज (20*20) 400 वर्ग फीट 46 भूखंड,
इलेक्ट्रॉनिक सामग्री विक्रय हेतु साईज (20*20) 400 वर्ग फीट 23 भूखंड,
कार डेकोरेशन के व्यवसाय हेतु साईज (20*20) 400 वर्ग फीट 14 भूखंड,
खाद्य पदार्थों के विक्रय हेतु साईज (20*20) 400 वर्ग फीट 25 भूखंड,
बैंक हेतु साईज (20*20) 400 वर्ग फीट 12 भूखंड,
झूला हेतु साईज (50*40, 60*40, 40*50) 14 भूखंड,
सामान्य सामग्री के विक्रय हेतु साईज (9*9) 81 वर्ग फीट 110 दुकानों
को चिन्हित किया गया है, इच्छुक व्यवसाई विक्रम मेला में दुकान आवंटन हेतु एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से लिंकhttps://vikrammela.mponline.gov.in पर दिनांक 21.01.2025 को प्रातः 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा के 01ः00 बजे तक बीड प्रस्तुत कर सकते हैं।

उल्लेखनीय होगा कि गतवर्ष भी 1 मार्च से 9 अप्रेल 2024 तक व्यापार मेला का आयोजन दशहरा मैदान पर किया गया था जिसमें 22600 से अधिक वाहनों का विक्रय हुआ था और लगभग 2200 करोड़ का व्यापार उज्जैन में हुआ था, जो कि ग्वालियर व्यापार मेला से अधिक रहा था
इसके साथ ही नागरिकों के मनोरंजन हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम, आर्कषक डेकोरेशन, अस्थाई चिकित्सालय, पार्किंग, नागरिकों की सुरक्षा हेतु फायर ब्रिगेड, सीसीटीवी इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *