आगर मालवा:  मानवीयता की मिसाल बनी पुलिस रात में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पहुंचाया अस्पताल..एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो गश्त कर र..

आगर मालवा: मानवीयता की मिसाल बनी पुलिस रात में प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पहुंचाया अस्पताल..एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो गश्त कर र..

सुसनेर: पुलिस को आमतौर पर कानून व्यवस्था और सख्ती से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सुसनेर पुलिस ने अपने संवेदनशील और मानवीय व्यवहार से एक जरूरतमंद परिवार के लिए देवदूत की भूमिका निभाई। देर रात दिखाई गई पुलिस की तत्परता और मानवता के चलते प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जहां उसकी सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। जानकारी के अनुसार नगर की सब्जी मंडी क्षेत्र में बाहर से आकर जूस का व्यवसाय करने वाला एक परिवार निवास कर रहा है।शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे परिवार की गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला दर्द से कराह रही थी और परिवार घबराया हुआ था। महिला के पति मोनू शंकर ने आसपास मदद की तलाश शुरू की और नगर के युवा कमल चौहान से चर्चा कर अस्पताल पहुंचने का रास्ता पूछा तथा पूरी समस्या बताई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कमल चौहान ने तुरंत एम्बुलेंस सेवा पर कॉल किया। परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने कई बार फोन लगाए लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। समय बीतने के साथ महिला की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो रहे थे।
इसी दौरान नगर में रात्रि गश्त कर रहे पुलिस आरक्षक आशिष सोनी की नजर वहां खड़े लोगों पर पड़ी। उन्होंने बाइक रोककर लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी ली। कमल चौहान एवं महिला के पति ने पुलिस को बताया कि कई बार कॉल करने के बावजूद एम्बुलेंस नहीं पहुंची है और महिला की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

किसी भी तरह का लोन चाहिए तो आज ही संपर्क करें RGS इंटरप्राइजेस पर.. यहां एक ही छत के नीचे मिलेगी आपको सारी सुविधाएं उपलब्ध ,शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सर्विस प्रोवाईडर एवं स्टॉम्प वेंडर हमारे यहां,, ई स्टॉम्प,, ई रजिस्ट्री भी की जाती है,, मोहन मेंशन,, वी डी एस प्लाजा 3rd फ्लोर फ्रीगंज उज्जैन,,,अधिक जानकारी के लिए स्क्रीन पर दिए गए नंबर पर संपर्क करें….7441163425,,,,,8319151617……..VIDEO…….VIDEO…

स्थिति को समझते हुए आरक्षक आशिष सोनी ने बिना देर किए थाना वाहन मौके पर बुलवाया। कुछ ही देर में पुलिस वाहन वहां पहुंचा। पुलिसकर्मी एसआई नारायण पूरी, आरक्षक सीताराम दांगी एवं रामेश्वर यादव ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला को सावधानीपूर्वक वाहन में बैठाया और तत्काल सुसनेर सिविल अस्पताल पहुंचाया। रात के कठिन समय में पुलिस की तत्परता के चलते महिला को समय पर उपचार मिल सका। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में महिला की सुरक्षित डिलीवरी करवाई गई। बताया जा रहा है कि महिला और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। परिवारजनों ने कहा कि यदि समय पर पुलिस मदद के लिए नहीं पहुंचती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। इस घटना के बाद मोहल्ले सहित पूरे नगर में सुसनेर पुलिस की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर आमजन की मदद के लिए हर समय तत्पर रहती है। रात्रि के समय दिखाई गई पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ने लोगों का भरोसा और अधिक मजबूत किया है। नगरवासियों ने पुलिस के इस मानवीय कार्य को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करते हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपात स्थिति में पुलिस आमजन के लिए सबसे बड़ा सहारा बन सकती है।

रिपोर्ट:-अर्पित हरदेनिया…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *