झाबुआ जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस समर्थित सरपंच और पंचों ने पार्टी से किनारा कर भाजपा में शामिल हुए,जहां उन्हे कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल हुए सरपंच-पंच…कैबिनेट मंत्री ने दिलाई सदस्यता
कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया,अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर व भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के समक्ष ग्राम पंचायत मियांटी के सरपंच सहित ग्राम पंचायत के पंचों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। मंत्री निर्मला भूरिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सरपंच और पंचों का स्वागत किया,कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी जो कि आदिवासियों के हक की बात करती है।
झाबुआ से शाबिर मंसूरी की रिपोर्ट

