अशोकनगर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को अशोक नगर जिले के ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुर का दौरा करेंगे। यहां सीएम आनंदपुर ट्रस्ट में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सीएम सुरक्षा से लेकर पूरे कार्यक्रम स्थल का अवलोकन करेंगे और तैयारियों की जानकारी लेंगे। गौरतलब है कि आनंदपुर धाम में वैशाखी मेला लगने वाला है लेकिन उससे पहले 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है।

Posted inदेश

