होली मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का दिखा अलग अंदाज.. भाजपा प्रदेश मंत्री ओर ग्रामीण जिला अध्यक्ष संग खूब किया नृत्य..

होली मिलन समारोह में केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का दिखा अलग अंदाज.. भाजपा प्रदेश मंत्री ओर ग्रामीण जिला अध्यक्ष संग खूब किया नृत्य..

 मनावर धार।  धार ग्रामीण जिले का पहला आयोजन मनावर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए सम्मिलित केंद्रीय मंत्री ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं संग खेली होली धार जिले को भाजपा संगठन ने इस बार दो हिस्सों में बांट दिया हे जिसमें शहरी और ग्रामीण जिला बनाया गया है जहां ग्रामीण जिले में चार विधानसभाएं मिलाकर ग्रामीण जिला बनाया गया है जिसमें जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार को भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा ग्रामीण जिले का पहला होली मिलन समारोह मनावर में

पहली बार ग्रामीण जिला बनाए जाने के बाद ग्रामीण भाजपा जिले में पहली बार होली मिलन समारोह अध्यक्ष चंचल पाटीदार अध्यक्षता में बड़ी धूम धाम से मनाया गया जहां कुक्षी मनावर धरमपुरी ओर गंधवानी विधानसभा के भाजपा नेता ओर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और जमकर फूलों ओर रंगो से होली खेली ओर आपस में मेल मिलाप किया । समारोह से पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ओर भाजपा नेताओं ने शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की  । केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप सहित कई दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली।

भाजपा ग्रामीण जिला होली मिलन समारोह में धार महू लोकसभा सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर पूरी तरह समारोह में मग्न दिखाई दी जहां उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ओर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर पारंपरिक नृत्य किया ओर कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर जमकर होली खेली।

रिपोर्ट महावीर जैन…video…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *