रीवा। जिले के कोरोना महामारी के खिलाफ मोर्चा संभालने वाले 334 पुलिसकर्मियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया गया, जिसमें एसपी विवेक सिंह, एएसपी अनिल सोनकर, एएसपी विवेक लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
334 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित..120 पुलिसकर्मियों को मिला कर्मवीर योद्धा पदक…
आपको बता दें कि पुलिस विभाग के 334 कर्मचारियों को कर्मवीर योद्धा पदक के लिए चिह्नित किया गया है, जिनमें से 120 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कोरोना पदक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। एसपी विवेक सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पुलिस के लिए यह समय निश्चित रूप से एक बड़ी चुनौती था। पुलिसकर्मियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दूसरों की मदद करनी थी, खासकर जब लोग दूसरे राज्यों से पैदल या साइकिल से आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने, भोजन और पानी उपलब्ध कराने, और क्वारंटीन केंद्रों का संचालन करने जैसे कार्य किए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान 50 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए थे, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया। कुछ पुलिसकर्मी तो इस घातक बीमारी से उबरकर स्वस्थ हो गए, और उन्होंने फिर से सेवा में कर्तव्य निभाया।
रिपोर्ट अनुराग अग्निहोत्री…


