भोपाल: एमपी सीएम का आज का अपडेट,,,और भी कई राजनैतिक हलचल के साथ ताज़ा खबरें

भोपाल: एमपी सीएम का आज का अपडेट,,,और भी कई राजनैतिक हलचल के साथ ताज़ा खबरें

  • भोपाल।  मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे।  यहां आत्मनिर्भर पंचायत समृद्धि मप्र कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। सुबह 10:10 पर मंत्रालय में कैबिनेट बैठक और 11:30 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। वहां पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ पुरस्कार वितरण करेंगे। दोपहर 12:00 बजे सीएम फिर मंत्रालय में बैठक करेंगे। अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक के बाद दोपहर 3:30 वह मजदूर संघ के कार्यक्रम में शामिल होने रविंद्र भवन जाएंगे। शाम 6 बजे केंद्रीय बजट और शाम 6:30 बजे सावन महीने में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर बैठक करेंगे।
  • सवांददाता विकास त्रिवेदी

  • राजधानी में जुटेंगे सरपंच-सचिव….

    महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना सहित अन्य योजनाओं के बजट में कटौती से पंचायत सरपंच नाराज हैं। इसे लेकर सरपंच संघ खुलकर मैदान में आ गया है। मंगलवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के सरपंच-सचिव विरोध प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री निवास के घेराव की भी योजना है।

  • सवांददाता विकास त्रिवेदी

  • वन मंत्रालय छिनने से नाराज हैं मंत्री नागर सिंह चौहान….

    वन मंत्रालय छिनने से नाराज चल रहे आजाक मंत्री नागर सिंह चौहान को भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली तलब किया है। मंगलवार को वह जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। नागर सिंह ने सोमवार को मीडिया से चर्चा करते हुए इस्तीफे की चेतावनी दी थी, जिसके बाद सीएम मोहन यादव व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संपर्क किया। नागर सिंह की नाराजगी दूर करने अब केंद्रीय नेतृत्व पहल कर रहा है।

  • सवांददाता विकास त्रिवेदी

  • MP कांग्रेस में संभागवार बैठकों का दौर जारी…

    मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी संभागवार पदाधिकारियों की बैठक कर रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मंगलवार को होशंगाबाद संभाग के नेताओं की बैठक लेंगे। यह बैठक संगठन मजबूती को लेकर बुलाई गई है। इसमें सभी जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला प्रभारी और लोकसभा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सुबह 11 बजे शुरू होगी।

  • सवांददाता विकास त्रिवेदी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *