उज्जैन एसपी का एक्शन,लापरवाही बरतने पर…पवासा थाना प्रभारी…3 थाना प्रभारियों पर जुर्माना, 1 को नोटिस…

उज्जैन एसपी का एक्शन,लापरवाही बरतने पर…पवासा थाना प्रभारी…3 थाना प्रभारियों पर जुर्माना, 1 को नोटिस…

उज्जैन। में  पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने अपराध समीक्षा बैठक ली,जिसमें कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर थाना प्रभारियों पर कार्रवाई करने की बात भी कही।

उज्जैन में अपराध समीक्षा बैठक…लापरवाही पर थाना प्रभारियों पर कार्रवाई…..

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले के सभी एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना रहा। इस दौरान एसपी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निपटारा करें और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएं। बैठक में लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारी पवासा गमर सिंह मंडलोई, नरवर थाना प्रभारी बल्लू सिंह मंडलोई और खाराकुआं थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह देवड़ा पर गुंडा लिस्ट अपडेट नहीं करने के कारण प्रत्येक पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया। वहीं महिदपुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार को बैठक की जानकारी पूर्ण रूप से न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

रिपोर्ट विकास त्रिवेदी….

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *